Thursday, 22 December 2011

सचिन तेंदुलकर ब्रैडमैन से भी महान


ऑस्ट्रेलिया के एक अर्थशास्त्री का दावा है कि उन्होंने अपने शोध से पता लगाया है कि क्रिकेट में अब तक के सबसे महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ही हैं.
द आस्ट्रेलियन अख़बार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी शोधकर्ता डॉक्टर निकोलस रोड्स ने विभिन्न युगों के बल्लेबाज़ों की तुलना के लिए आर्थिक सिद्धांतों का इस्तेमाल किया है और कहा है कि भारत के लिटिल मास्टर सचिन इतिहास के सर्वकालिक बल्लेबाज़ों की सूची में सबसे आगे है'.